धूमधाम से मनाया गया प्रियदर्शी चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की जन्म जयंती।
(रिपोर्ट - क्राइम रिपोर्टर नेहा सिंह/बृजेश कुमार सिंह)
सोनभद्र। जनपद के करमा ब्लाक अन्तर्गत ग्राम सभा लोहरा के गुलरहवा बस्ती में प्रियदर्शी सम्राट अशोक महान समिति के नेतृत्व में अखण्ड भारत के निर्माता कहे जाने वाले स्वर्णिम युग के नायक प्रियदर्शी चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की जन्म जयंती मनाई गई। इस दौरान कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप पहुंचे रावर्ट्सगंज से सांसद छोटेलाल खरवार जी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में एडवोकेट विकास शाक्य जी, जिला पंचायत सदस्य चुर्क मोहन कुशवाहा, नेशनल बाल चिकित्सालय के डायरेक्टर व समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष डॉ लोकपति पटेल उपस्थित रहे। वहीं मुख्य वक्ता के रूप में राकेश कुमार मौर्य (पूर्व राज्य मंत्री)जी रहे। कार्यक्रम में वक्ता के रूप में शत्रुध्न सिंह मौर्य (राष्ट्रीय अध्यक्ष अखण्ड भारत चैरिटेबल ट्रस्ट), डॉ भागीरथी मौर्य ( प्रदेश प्रमुख महासचिव जन अधिकार पार्टी), विभूति नारायण मौर्य रहे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता तेज प्रताप मौर्य (राष्ट्रीय महासचिव भारत सेवा संघ भारत) के द्वारा की गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सम्राट अशोक कालीन भारत और वर्तमान राजनैतिक व्यवस्था पर चर्चा किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे सांसद छोटेलाल खरवार ने चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की जीवनी पर विशेष प्रकाश डालते हुए कहे कि यदि हमें सम्राट अशोक महान का स्वर्णिम भारत बनाना है तो हमें संविधान की रक्षा करनी होगी। दो वक्त की रोटी कम खाएं लेकिन अपने बच्चों को जरूर पढ़ाए।
इस दौरान कार्यक्रम का आयोजन करने वाले प्रियदर्शी सम्राट अशोक महान समिति के संस्थापक व अध्यक्ष रविन्द्र कुमार मौर्य, उपाध्यक्ष राजकमल सिंह, सचिव गोविन्द कुमार मौर्य, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार मौर्य, व्यवस्थापक दिनेश कुमार व जयप्रकाश मौर्य तथा अरविंद कुशवाहा, युवा समाजसेवी मनोज कुशवाहा, समाजसेवी रामकेश पनिका, मनोज चौहान, शिवपूजन सिंह, शैलेन्द्र कुमार मौर्य, राकेश कुमार मौर्य, एडवोकेट विकास शाक्य, एडवोकेट कमलेश कुमार सिंह, एडवोकेट महेंद्र प्रताप सिंह, एडवोकेट चन्द्र प्रकाश सिंह, एडवोकेट राजेंद्र प्रसाद मौर्य, गिरजा प्रसाद, मुन्ना लाल भारती, अजीत कुमार उर्फ पिन्टू सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।






0 टिप्पणियाँ